LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

वज्रपात से एक महिला की मौत, दो गंभीर

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लचुआडीह गांव में शनिवार को हुए वज्रपात में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के दौरान सभी महिलाएं अपने खेत में काम कर रही थी। मृतिका की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन व बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए सदर भेजा गया। अस्पताल में दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons