LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

संदेहास्पद स्थिति में हुई विवाहिता की मौत

  • 6 माह पूर्व हुई थी शादी, ससुराल वाले फरार
  • मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह। तिसरी-तिसरी थाना के पालमो गांव में एक विवाहित महिला तमन्ना प्रवीण 20 वर्ष की मौत ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हुई। जिसकी सूचना मिलते ही मृतका की बड़ी बहन अजमेरी खातून पालमो पहुंची। परिजन द्वारा तिसरी थाना को खबर करने पर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद सभी ससुराल वाले फरार है।

जानकारी के अनुसार मृतका तमन्ना प्रवीण की शादी छः माह पहले पालमो के इरफान अंसारी से हुई थी। मृतका की बहन अजमेरी खातून ने बताई की शादी के बाद से पति व ससुराल वाले मारपीट व प्रताड़ित करते थे। मेरी बहन को ससुराल वाले पति, सास, देवर व गोतनी मिलकर मारा है और उसे फंदे में लटका दिया है।

आरोपी पति इरफान प्रदेश में काम करता है शादी होने के बाद से घर पर ही रह रहा है। मृतका का मायके पिहरा के जगदीशपुर गांव है। पिता कलकत्ता में मजदूरी करते है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की तीनों बहन व रिश्तेदार थाना पहुंचे है। वहीं पुलिस शव को पोष्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons