LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गांडेय में दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटी की मौत

  • पत्नी और बेटी के साथ शादी सामोरह से लौट रहा था मृतक
  • दासडीह के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो से उनकी बाइक की हुई टक्कर

गिरिडीह। गिरिडीह के गांडेय में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 42 वर्षिय जितेंद्र गिरी और उनकी 32 वर्षिय पत्नी आशा देवी के साथ 12 वर्षिय बेटी प्रीति कुमारी शामिल है। घटना गांडेय थाना इलाके के दासडीह के पास मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे हुई। मृतक जितेंद्र गिरी गांडेय के महेशमुण्डा के राघेडीह के रहने वाले थे। देर रात वे एक शादी समारोह से अपने परिवार के साथ बाइक से लौट रहे थे। घटना के बाद बुधवार की सुबह पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक जितेंद्र गिरी गिरिडीह के फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करते थे।


बिहार के जमुई से आसनसोल जा रहा था स्काॅर्पियों

घटना के बाबत बताया जाता है कि मंगलवार की शाम जितेंद्र गिरी गांडेय निवासी अपने रिश्तेदार परशुराम गिरी के यहां शादी सामोरह में गये थे। देर रात को बाइक से ही अपनी पत्नी और बच्ची के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे दासडीह के समीप पहुंचे, तो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनो पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई। जानकरी के अनुसार जिस स्काॅर्पियो से जितेंद्र गिरी के बाइक की टक्कर हुई। वह बंगाल का बताया जा रहा है और वह बिहार के जमुई से आसनसोल जा रहा था। स्काॅर्पियो में महिलाओं के साथ बच्चे बैठे थे। फिलहाल गांडेय पुलिस ने स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्काॅर्पियो में बैठे सभी लोग सुरक्षित है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons