सामाजिक संस्था जीवन छाया ने जरूरतमंदो के लिए बढाया हाथ
कोडरमा। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर राज्य में “मानवता” प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत असहाय, गरीब, जरूरतमंद एवं कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने जिले के कई सामाजिक संगठनों से जरुरतमंदों की मदद करने की अपील की है।
जीवन छाया संस्था ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा फूड पैकेट
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के अपील पर कोडरमा, चाराडीह की सामाजिक संस्था जीवन छाया ने हाथ बढाया है। शुक्रवार को जीवन छाया संस्थान, चाराडीह की सचिव रूपा सामंता ने कोडरमा व्यवहार न्यायलय स्थित वॉर रूम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी को 50 फूड पैकेट सौंपा। जिसे कोरोना महामारी से प्रभावित जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। इस फूड पैकेट में चावल, आटा, सत्तू, मास्क, सैनेटाइजर सहित अन्य कई चीजें शामिल हैं। मौके पर व्यवहार न्यायलय के न्यायाधीश प्रभारी राजीव कुमार सिंह वॉर रूम की पारा लीगल वोलेनटियर्स कंचन कपूर, न्यायलय कर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।