LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

सात साल बाद गिरिडीह जिप पर्षद में पुराने जोड़ी का हुआ कब्जा, भाजपा नेता छोटे लाल हुए निर्वाचित, तगड़ी लांबिग के कारण हारे दुसरे भाजपा और माले नेता

अध्यक्ष के जीत में पति और जिले के कई नामचीन ठेकेदारों ने निभाया महत्पूर्ण भूमिका

गिरिडीहः
गिरिडीह जिला पर्षद में सात साल बाद सोमवार को एक बार फिर पुराने जोड़ी का कब्जा हुआ है। छह वोट हासिल कर जमुआ की जिप सदस्य मुनिया देवी ने जिप अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल रही। तो वहीं दुसरी तरफ शाम ढलते ही जिप उपाध्यक्ष पद के लिए बगोदर से भाजपा नेता छोटे लाल प्रसाद भी 11 वोट से चुनाव जीतने मेें सफल रहे। लेकिन उपाध्यक्ष पद हथियाने में जिले के एक कद्दावर भाजपा नेता और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। सीधे तौर पर कहा जाएं कि एक भाजपा नेता ने ही दुसरे भाजपा नेता को चुनाव में जबदरस्त पटखनी दिया, कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। तो दुसरी तरफ देवरी से भाकपा माले के नेता सह जिप सदस्य उस्मान अंसारी को भी हार का ही मुंह देखना पड़ा। क्योंकि बगोदर के भाजपा नेता सह जिप सदस्य छोटे लाल प्रसाद को जहां 23 वोट मिले। वहीं देवरी से जिप सदस्य सह भाजपा नेता विनय शर्मा को 12 वोट में ही संतोष करना पड़ा। लेकिन सबसे खराब हाल भाकपा के माले से जिप उपाध्यक्ष पद घोषित प्रत्याशी उस्मान अंसारी का हुआ। जिन्हें 11 वोट में ही संतोष करना पड़ा। लिहाजा, छोटे लाल प्रसाद 11 वोट के अंतर से जीत दर्ज कराने में सफल रहे। देर शाम डीसी नमन प्रियेश लकडा ने जिप उपाध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र दिया। और पद की शपथ दिलाया। इसके बाद समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। और समर्थकों ने दोनों को मालाओं से लाद दिया।


लेकिन पिछले 15 दिनों से जिले में जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हासिल करने को लेकर रस्साकस्सी का दौर चल रहा था। यहां तक कई तगड़ी लांबिग भी हुई। भाजपा के समर्थक जिप सदस्यों से लेकर झामुमो और भाकपा माले के समर्थक जिप सदस्यों को मुनिया देवी और छोटे लाल प्रसाद को एकत्रिकरण में काफी पसीना बहाना पड़ा। जबकि नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष मुनिया देवी के पति मृंगाक कुमार उर्फ कौलेशवर वर्मा ने तीनों दलों के समर्थक जिप सदस्य को अपने पक्ष में मतदान कराने में महत्पूर्ण भूमिका रही। और इस भूमिका में जिले के कई नामचीन ठेकेदारों ने भरपूर सहयोग किया। क्योंकि सोमवार को इन ठेकेदारों को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी सक्रिय भी देखा गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons