LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

सेवा ही संगठन है कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने किया बैठक

  • टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे पार्टी कार्यकर्ता

कोडरमा। सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिले की एक बैठक सांसद आवास के सभागार में जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला महामंत्री राजकुमार यादव ने किया। बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी ने बताया कि सेवा ही संगठन है एवं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आज भारत विश्व गुरु बनने की कगार पर खड़ा हो गया है। सपूरे देश की निगाहें भारत पर ही टिकी हुई है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के 65 देशों को अब तक कोविड-19 टीका आपूर्ति कर विश्व को लोहा मानने के लिए मजबूर कर दिया है। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए और डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर एवं टोली बनाकर टीकाकरण केंद्रों में हेल्पडेस्क बनवा कर लोगों को सहयोग करेंगे।

बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, बिंदेश्वरी बिहारी, जयप्रकाश राम, रमेश हर्ष धर, सुधीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, पिंटू भारती, प्रवीण पांडेय, दिनेश सिंह, अजय पांडेय, द्वारिका राणा, मुकेश कुमार, जयशंकर प्रसाद, शशि भूषण चैधरी, किशोर पंडित, रामदेव मोदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बैजनाथ दास, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तोहित हुसैन (बहादुर), देवेंद्र कुमार, राजू भैया, चंदन बरनवाल, संजय शर्मा, राखी भदानी, कविता देवी, सविता देवी, सोनी सिंह, बेबी देवी, नवीन चैधरी आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons