LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी ब्लॉक में पदस्थापित कनीय अभियंता और पंचायत सेवक हुए सेवानिवृत

  • समारोह का आयोजन कर दी गई बिदाई

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के ब्लॉक सभागार में पदस्थापित विभागीय कनीय अभियंता अशोक भार्गव व पंचायत सेवक अशोक गोप का सेवानिवृत होने पर बीडीओ संतोष प्रजापति और सीओ असीम बाड़ा के नेतृत्व में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कर्मचारी, जन प्रतिनिधि एक एक करके अपने विचार रखा।

इस कार्यक्रम के दौरान बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि मेरा एक साल होने को है जहां तक जानता हूं की जेई अशोक भार्गव और पंचायत सेवक अशोक गोप का कार्यशैली के साथ जनता का साथ व्यवहार बहुत अच्छा रहा है। अशोक भार्गव 34 साल नौकरी में रहे सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। कोई शिकायत का मौका नहीं दिए उसी तरह पंचायत सेवक अशोक गोप का भी कार्य अच्छा रहा है।

समारोह में आए सभी कर्मचारी, जेई, जन प्रतिनिधि एक एक करके सेवानिवृत अशोक भार्गव और अशोक गोप को शॉल, टोली बैग, गुलदस्ता, मिठाई आदि देकर सम्मानित किया। समारोह में जेई संजय साहू, राजीव कुमार, आलोक कुमार, बीरेंद्र सिंह, जिला परिषद राम कुमार रावत, बीपीओ राजकुमार हेमब्रोम, पंचायत सेवक इल्तश अहमद, राजन कुमार, कांग्रेस कुमार, बिएफटी सुनील यादव, मंटू शर्मा, मुन्ना राणा आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons