प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण हुआ मवि पोबी एसएमसी का पुनर्गठन
संपूर्णानंद प्रसाद बने अध्यक्ष
गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के पोबी पोबी स्थित मध्य विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन के लिए सोमवार को आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया नकुल कुमार पासवान व संचालन पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने किया। सीआरपी खरगडीहा रंजीत कुमार साव, टिकामगहा सीआरपी रामेश्वर महतो, जमुआ सीआरपी अनिल कुमार राय, दुम्मा सीआरपी मो. जुनैद आलम के पर्यवेक्षण व एस आई जमुआ थाना बीरबल सिंह, नरेश कुमार यादव, आरक्षी संगीता देवी, पंचायत समिति सदस्य सीतिया देवी की उपस्थिति में समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संपूर्णानंद प्रसाद, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, संयोजिका रीता देवी व सदस्य प्रेमा देवी, नमिता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, गंगाधर पाण्डेय, राम नारायण राणा, किशोर यादव, रंजीत साव, खोसी दास का चयन किया गया। पदेन के रूप में सदस्य संयोजक सह सदस्य सत्येंद्र कुमार चैधरी, शिक्षक प्रतिनिधि सरिता कुमारी, स्थानीय प्राधिकार अनिल कुमार गोस्वामी, बाल संसद सदस्य मनीषा कुमारी को मिलाकर 16 सदस्यीय कमेटी पूर्ण किया गया।
विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना उद्देश्य
नवचयनित अध्यक्ष संपूर्णानंद प्रसाद ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से पारदर्शीता, दूरदर्शिता के तहत विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करूँगा। विदित हो कि विवाद के कारण डीएसई ने समिति को भंग कर संचालन की जिम्मेवारी प्रभारी प्रधानाचार्य व पारा शिक्षिका को सौंपा गया था। उक्त अवसर पर आजसू नेता शंकर यादव, मनीष सिन्हा डमरू, सुधीर राम, विवेकानन्द प्रसाद धीरज, प्रभात चंद्र डब्लू, गोपालकृष्ण पाण्डेय, किशोरी साव, दिलीप राम, सुरेंद्र राणा, सुनील राम, राजेश दास, सहदेव यादव, मनीष राम, विनोद साव, अशोक पासवान, अर्जुन राणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।