LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

रांची साइबर पुलिस ने गिरिडीह से दबोचा दो अपराधियों को, पौन आठ लाख भी बरामद

गिरिडीहः
रांची की साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के अलग-अलग गांवो में छापेमारी कर दो अपराधियों को दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में बाॅबी मंडल और विनोद मंडल शामिल है। अपराधियों के पास से रांची साइबर पुलिस ने सात लाख 80 हजार भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रांची साइबर डीएसपी नेहा बाला के निर्देश पर साइबर पुलिस निरीक्षक मनोज राय शनिवार को बेंगाबाद पहुंचे। और बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से सोनबाद से बाॅबी मंडल और महदैया से विनोद मंडल को दबोचने में सफलता पाया। वैसे रांची साइबर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने से इंकार कर दी है कि दोनों अपराधियों के पास से बरामद सात लाख 80 हजार किसका है और किस मामले से जुड़ा हुआ है। लेकिन पुलिस सूत्र रांची के किसी बड़े वीआईपी से ठगी होने का संकेत दे रहे है। फिलहाल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस रांची ले गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons