LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी से मुखिया पद के लिए कुल 112 प्रत्याशियों के लिए किया नामांकन

  • वार्ड सदस्य के लिए 352 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
  • नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड मुख्यालय में उमड़ी भीड़

गिरिडीह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तिसरी प्रखंड सभागार में 12 मुखिया व 84 वार्ड सदस्य उम्मीदवार ने नॉमिनेशन सोमवार को कराया। नामांकन के अंतिम दिन मुखिया पद के लिए 112 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं वार्ड सदस्य के लिए 352 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन के अंतिम दिन भी उम्मीदवारों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। आज अंतिम दिन अपने समर्थकों के साथ मुखिया प्रत्याशी जोश खरोश के साथ मुख्यालय पहुंच रहे थे।

बुधवार को मुखिया उम्मीदवार के रूप में खटपोंक पंचायत से सहदेव यादव, पालमरूवा पंचायत से प्रमिला देवी, गड़कुरा पंचायत से अजय तुरी, सुनीता देवी, विनय कुमार सिंघो पंचायत से सुरेश यादव, गड़कुरा मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने अपने घर से पैदल व मोटरसाइकिल रैली गाजे बाजे के साथ निकलते हुए उम्मीदवारों के साथ मुख्यालय पहुंचे। समर्थकों ने मुख्यालय के गेट में मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। गड़कुरा मुखिया प्रत्याशी अजय तुरी ने कहा कि इस बार गड़कुरा पंचायत के जनता हमारे साथ है। पूरा जनता का समर्थन मिल रहा है। इस बार भी मुझे भरोसा है की गड़कुरा पंचायत के मुखिया का ताज में ही रहूंगा। मुखिया बनने के बाद मेरा पहला मुद्दा होगा शिक्षा में सुधार लाना और सरकार के योजनाओं को धरातल में उतरना।

मुखिया प्रत्याशी नामांकन और वार्ड सदस्य का नामांकन में बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा, एमो पवन कुमार सिन्हा, एई राजीव कुमार, जेई संजय साव, दीपक कुमार सहित पंचायत सेवक और रोजगार सेवक, कर्मचारी अन्य पुलिस बल मोजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons