LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

राम मंदिर निर्माण निधी समर्पण अभियान के लिए गिरिडीह पहुंचे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक

शहर मेें किया पथ संचलन, मंदिर निर्माण को लेकर लोगों से निधी समर्पण के लिए प्रेरित

गिरिडीहः
राम मंदिर निर्माण निधी समर्पण अभियान को लेकर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे। और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कई इलाकों में पदसंचलन कर हर आम व खास से मंदिर निर्माण में निधी समर्पण का अपील किया। राष्ट्रीय संयोजक का गिरिडीह पहुंचने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक पर पुष्प वर्षा भी किया। इस दौरान संयोजक सबसे पहले सिहोडीह-सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर पहुंचे। और गुरु मां से मंदिर निर्माण के लिए निधी समर्पण राशि का चेक ग्रहण किया। इसके बाद संयोजक विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने संयोजक का स्वागत करने के साथ श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। इसके बाद संयोजक सोहन सोंलकी के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे बरगंडा इलाके में पथ संचलन करते हुए लोगों से राम मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़ कर भागीदारी की अपील करते दिखें। बरगंडा के बाद संयोजक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ श्याम मंदिर परिसर पहुंचे। तो श्याम मंदिर परिसर में भी राष्ट्रीय संयोजक का स्वागत उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान संयोजक ने संगठन के सुरेश रजक, शिवशक्ति साहा, राजेन्द्र लाल बरनवाल, रामकिशोर शरण, प्रोफेसर विनीता, सोनू गुप्ता, सौरभ तिवारी, रौशन सिंह, सुमित गुप्ता, मिथुन चन्द्रवंशी, पूर्व महापौर सुनील पासवान, मोती लाल उपाध्याय, रीतेश चन्द्रा, शुभम पांडेय उत्कृष पांडेय, आशीष सिंह, अनूप यादव, कुंदन केसरी, राजेश राम समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आईसीआर रोड इलाके का भ्रमण किया। मौके पर स्थानीय लोग भी संयोजक के पथ संचलन से खुद को जोड़ते चले गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons