LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

व्यवहार न्यायालय में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन

  • पांच पीठ का गठन कर 47 मामलों का किया गया निष्पादन
  • तीन लाख चार सौ रूपये कुल राजस्व की हुई प्राप्ति

गिरिडीह। झालसा के निर्देश पर गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष वीणा मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम एवं न्यायधीश प्रभारी सौरभ कुमार गौतम के विधिवत् तरीके से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव संदीप कुमार बर्तम ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर इस वैश्विक महामारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा मासिक लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एन आई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।

इस मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल पांच पीठों का गठन किया गया था। जिसमें कुल 47 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया। इस क्रम में 3,00,400 रूपये कुल राजस्व की प्राप्ति हुई। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ के न्यायालय से निष्पादित मोटर वाहन दुर्घटना वाद संख्या-42/90 में क्लेमेंट वृद्ध दंपत्ति को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के द्वारा 50 हजार रुपए का चेक दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons