LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

जिले के हर प्रखंड में पार्टी को देंगे एक नया स्वरुप व दिशा: जिलाध्यक्ष

गिरिडीह। तिसरी मंे कांग्रेस नेता गंगा राम टूडु के आवास में संगठन को मजबुत करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता की एक बैठक हुई। तिसरी कमिटी के लिए सर्वसमिति से बेजु मराण्डी को कार्यकरणी अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा मौजुद थे। बैठक में जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा की जिले के हर प्रखंड में एक नया स्वरुप व दिशा देंगे। सदस्यता अभियान 5 जनवरी से लगातार दो माह तक चलाया जाएगा। उसके बाद सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक बूथ कमिटी का गठन के साथ हर पंचयात में एक अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबुत करेंगे और सरकार की स्कीम को गरीब गुरुबो तक पहुंचाने का काम करेंगे।
मौके पर मो. निजामउद्दीन अंसारी, साबिर हुसैन, गंगा राम टूडु, रामेश्वर चैधरी आदि कार्यकर्ता मौजुद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons