भाजपा महिला मंडल की बैठक में 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर हुई चर्चा
- महिला नगर अध्यक्ष ने की कमिटी की घोषणा
कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल की एक बैठक शिवतारा शिशु मंदिर ब्लॉक रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रीता लोहानी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री अनूप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी उपस्थित हुए। बैठक में 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान बैठक में महिला मोर्चा नगर मंडल रीता लोहानी ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए अध्यक्ष रीता लोहानी, उपाध्यक्ष आशा देवी, गिरजा देवी, किरण देवी, महामंत्री बिंदु देवी, पुष्पा शर्मा, नगर मंत्री अंजू जैन, रश्मि झा, रूबी यादव, बबीता देवी, कोषाध्यक्ष अंजली देवी के अलावे कार्यसमिति सदस्य मंे सीमा देवी, सविता देवी, रेनू देवी, रिंकी देवी, दामिनी देवी, बेवी देवी, ज्योति कपसिमें, कुंती देवी, सुषमा विश्वकर्मा, सुशीला देवी, आरती देवी, रजनी देवी, सरिता देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, मीना देवी, विमला देवी, नेहा देवी, प्रीतम देवी, मुन्नी देवी, निशा कुमारी, कामिनी देवी, अंजली देवी, शान्ति देवी, सीमा देवी, कुंती देवी, अनुराधा देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, रूबी देवी को शामिल किया गया।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर राखी भदानी, महामंत्री कविता देवी, मंत्री बेबी देवी, रेखा भदानी, लीना देवी आदि उपस्थित थी।