LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सरजेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया शहीद दिवस

  • महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली
  • छात्राओं को महात्मा गांधी के कृति से कराया अवगत

गिरिडीह। सरजेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को शहीद दिवस मनाया गया। विद्यालय परिवार और सभी छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करते हुए दिव्य आत्मा को नमन किया।
मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कृति राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बागडोर के बाबत संक्षिप्त रूप से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के परम पुजारी महात्मा गांधी ने अपने मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। आज पूरा राष्ट्र इनके पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मना रहा है और हर भारतीय का दिल और आंखें इन्हें नमन कर रहा है।


मौके पर शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, संध्या संथालिया, कुसुम कुमारी, भावना कुमारी, गीता कुमारी सिन्हा, सपना कुमारी, अस्मिता कुमारी, अमरेश कुमार और अनुसेवक मनोज कुमार व शांति देवी ने भी महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए हृदय से नमन किया और गांधीजी के कृतियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons