भाजपा ने किया चलो गांव की ओर कार्यशाला का आयोजन
- प्रदेश संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
- मोदी सरकार के उपलब्धियों को ग्रामीणों तक पहुंचाने का दिया निर्देश
गिरिडीह। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है। खास कर भाजपा पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ चुकी है। इसी क्रम में भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठनात्मक कार्यशाला चलो गांव की ओर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के साथ गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए। वहीं कार्यशाला में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, जिलाकोषाध्यक्ष मुकेश जालान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, महापौर सुनील पासवान, प्रदीप साहू, श्याम गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, संजय सिंह, शालिनी वैशखियार, उषा कुमारी, रंजित मरांडी सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का चलो गांव की ओर कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम को सिर्फ इसलिए शुरू किया है कि गांव तक मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना की जानकारी पहुंच सकें। इसके लिए एक एक कार्यकर्ताओ को इसमें मिशन मोड में जुटकर गांव की ओर रूख करना है। कहा कि जरूरत इस बात को लेकर है की ग्रामीणों के बीच भाजपा और पीएम मोदी के कार्यकाल को लेकर क्या चर्चा है इसकी भी जानकारी जुटाने की आवश्यकता है। वहीं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को हर वर्ग से मिलना है हर छोटे कारोबारी से लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर तक से संपर्क करना है। कहा की पंचायत चुनाव हारने वाले लोगांे से भी भाजपा केडर मिले और उनसे उनकी राय जाने।