LatestNewsगिरिडीहझारखण्डस्पोर्ट्स

क्रीड़ा भारती व योगासना स्पोर्ट्स संघ ने जेसी बोस गर्ल्स स्कूल में किया योगासन का आयोजन

  • विभिन्न संगठनों के लोग हुए शामिल, किया योगाभ्यास

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर क्रीड़ा भारती एवं योगासना स्पोर्ट्स संघ ने संयुक्त रूप से गिरिडीह के सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें गिरिडीह के विभिन्न विद्यालयों, खेल संगठनों एवं आम नागरिको में से लगभग तीन सौ लोगों ने योगाभ्यास किया और योग के बारीकियों को सीखा।

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस कार्यक्रम में आए सभी विद्यालय एवं खेल संघों के बच्चे बच्चियों को क्रीड़ा भारती के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। वहीं योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि योग अब खेल के रूप में भी शामिल हो गया है और बच्चे इसे खेल की तरह सिख कर सरकारी नौकरियों में भी प्राथमिकता ले सकते हैं।

शिविर को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के मुख्य संरक्षक प्रदीप जैन, संरक्षक विजय सिंह, अनिल मिश्रा, अध्यक्ष राजेन्द्र तर्वे, उपाध्यक्ष राजवंश सिंह, जिला मंत्री अमित स्वर्णकार, सह-मंत्री प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, सक्षम महिला निर्भय महिला प्रमुख तनुजा सहाय, सह प्रमुख संगीता सिन्हा, जिला खेल सह-प्रमुख मनोवर आलम, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर आनंद, दयानंद जायसवाल, रोहित कुमार राय, आकाश कुमार स्वर्णकार, योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा, सह-सचिव चंद्रगुप्त शर्मा, शिव शर्मा, मानसी कुमारी का अहम सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons