LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राजेन्द्र महतो की स्मृति में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

  • विधायक विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में स्व. महतो को दी गई श्रद्धांजली
  • क्षेत्र के उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ी थे राजेन्द्र महतो


गिरिडीह। परतापुर कुसमरजा के प्रतिभावान खिलाड़ी राजेन्द्र महतो की पहली बरसी पर उनके चाहने वाले साथियों, परिजनों, ग्रामीणों और प्रखण्ड के गणमान्य लोगों के द्वारा उनकी स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।


टूर्नामेंट की शुरूआत से पूर्व सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर स्व. राजेंद्र महतो को श्रद्धांजली दी गई। श्रद्धांजली के बाद टूर्नामेंट का उद्घाटन बगोदर विधायक विनोद सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर मुखिया जुवेदा खातून मुखिया प्रतिनिधि सदाकत अंसारी, पूर्व मुखिया जमीरउद्दीन अंसारी, पसस शनीचर पंडित, बसारत अंसारी, महादेव साव, कामेश्वर यादव, झरि महतो, दिनेश्वर महतो समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के द्वारा किया गया।


मौके पर बताया गया कि परतापुर कुसमरजा के प्रतिभावान खिलाड़ी राजेन्द्र महतो जो कुसमरजा कमल क्लब के कोषाध्यक्ष भी थे, उन्होंने 2019 में बगोदर प्रखंड फुटबॉल टीम में भी अपनी प्रतिभा के बल पर जगह बनाई थी। लेकिन सड़क दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons