LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के रोटेरियन पहुंचे पीरटांड के दूधपनियां गांव, ठंड से ठिुठर रहे ग्रामीणों को दिया कंबल

गिरिडीहः
पहाड़ो पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड भी लगातार बढ़ रहा है। ठंड से राहत देने के लिए गुरुवार को गिरिडीह रोटरी क्लब की टीम नक्सल प्रभावित पीरटांड के दूधपनियां गांव पहुंची। आदिवासी बहुल इस गांव में रोटरी पदाधिकारी राजेन्द्र बगेड़िया के साथ अध्यक्ष राजन जैन, विजय सिंह, डा. तारक नाथ देव, राजेश जालान, नवीन सेटठी, रोहित जैन समेत कई सदस्य मौजूद थे। इस दौरान रोटरी टीम के सदस्यों ने ठंड से ठिठुर रहे गांव के आदिवासी वृद्धो, महिलाओं व बच्चो को कंबल ओढ़ाया। मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच कंबल देने के साथ टाॅफी भी बांटे। लक्ष्य के अनुसार दूधपनियां गांव में रोटरी टीम के सदस्यों ने करीब सौ कंबल ग्रामीणों को दिया। इधर रोटरी अध्यक्ष राजन जैन ने कहा कि क्लब की और से बेहद प्रभावित इलाकों में पांच सौ से अधिक कंबल वितरण का लक्ष्य है। पहले चरण में क्लब ने पीरटांड के इस प्रभावित इलाके का चयन किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons