LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के कसाई मुहल्ला में युवक ने किया सुसाईड, नगर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

गिरिडीहः
शहर के कसाई मुहल्ला में सोमवार की शाम 25 वर्षीय युवक तनवीर खान ने फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। हालांकि घटना रविवार की देर रात का बताया जा रहा है। लेकिन मृतक तनवीर के माता-पिता सलीम खान इलाज कराने देवघर गए हुए थे। सोमवार की शाम को घर पहुंचे, तो देखा कि बेटे का शव कमरे में फंदे से झूल रहा है। इस दौरान घटना की जानकारी वार्ड पार्षद सैफअली गुड्डु को मिलने के बाद पार्षद भी कसाई मुहल्ला पहुंचे। और घटना की जानकारी गिरिडीह नगर थाना पुलिस को दिया। तो पुलिस भी घटनास्थल पहुंची, और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वैसे मृतक तनवीर ने सुसाईड क्यों किया, यह तो फिलहाल स्पस्ट नहीं हुआ। लेकिन परिजनों और दोस्तों की मानें तो युवक तनवीर हर रोज ड्रैंडराईट और कफ सीरप पी कर नशा करता था। संभवत, इसी नशे की लत ने युवक को सुसाईड के लिए मजबूर किया। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात भी युवक तनवीर घर लौटा, तो खाना खा सोने के लिए चला गया। पिता की मानें तो बेटे ने संभवत रात को भी नशा किया था। क्योंकि दुसरे दिन सोमवार की सुबह जब सभी देवघर जाने लगे, तो तनवीर उठा नहीं। लिहाजा, उसे छोड़ कर सभी देवघर चले गए। लेकिन देर शाम जब सभी घर लौटे, तो देखा कि कमरे का दरवाजा पहले की तरह बंद है। इस दौरान पिता ने जब कमरे में झांक कर देखा तो बेटे का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद मुहल्ले में सबों को घटना की जानकारी दी गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons