GeneralLatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

झुमरी तिलैया में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया राणी सती दादी का सिधांरा महोत्सव, महिलााओं ने खेली डांडीया

झुमरी तिलैयाः
राणी सती दादी का सिधांरा महोत्सव शुक्रवार को झुमरी तिलैया निवासी मीना चाौधरी के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दादी का भव्य श्रृंगार किया गया था। तो भव्य दरबार भी सजाया गया था। सावन के मौके पर हुए सिधांरा महोत्सव को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। और राणी सती दादी का आस्था और भक्तिभाव के साथ आह्वान की। सिधांरा महोत्सव को लेकर ही भक्तों ने दादी राणी सती को छप्पन भोग भी अर्पित किए। सुहाग का लाल जोड़ा धारण कर महिलाओं ने स्थानीय भजन गायक कलाकारांे के भजन के बीच मंगल पाठ भी की। जब गायक कलाकारों ने तूम सज-धज कर बैठी हो मैया, किसी की नजर ना लगे, पेश किया। तो भक्तों की भीड़ पूरे उत्साह के साथ झूम उठी। देखो फूलो के झूले में झूले आज मैया…… समेत कई भजन पेश कर भक्तों को भक्तिरस में खूब झुमाया।

जबकि गायकों के भजन पर ही महिलाओं ने दादी के दरबार में डांडीयां भी खेली। मौके पर कई भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ दादी राणी सती को झूले में भी झूलाई। झूलने में दादी राणी सती को झूलाने के लिए भक्तों में व्याकुलता भी दिखा। सिधांरा महोत्सव को सफल बनाने में प्रेम देवी, अंकिता चाौधरी, संतोष चाौधरी, रचना देवी, स्न्नेहा देवी, प्रीति देवी, अनिता देवी, सुमन कुमारी, प्रगति देवी, तन्वी देवी, कुसुम देवी, सुनील कुमार, शंकर लाल चाौधरी, पवन कुमार, सुरेश कुमार ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons