LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के तिसरी में युवक ने किया सुसाईड, पारिवारक विवाद आया सामने

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह का है लेकिन पूरे मामले का खुलासा दोपहर को हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक गुमगी निवासी प्रकाश साव का बेटा सुजीत साव था। मृतक के माता-पिता कोलकाता में रहते है। युवक ने सुसाईड क्यों किया, यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया। लेकिन घटना को लेकर जो बातें सामने आई है उसके अनुसार युवक के सुसाईड करने का कारण पारिवारिक विवाद के रुप में सामने आया है। मृतक के पिता की मानें तो वो और उनकी पत्नी कोलकाता में रहते है। जानकारी मिला है तो दोनों पति-पत्नी कोलकाता से लौटे। जबकि बेटा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तिसरी रह रहा था। पिता के अनुसार उनकी बहु अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। लिहाजा, वो भी नहीं बता सकते कि रात को क्या हुआ, लेकिन सुबह पड़ौसियों ने फोन कर बेटे के सुसाईड करने की जानकारी दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons