LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के धनवार में विवाहिता की हत्या, प्लानिंग कर लगाया मृतका तब्बसूम के शव को ठिकाने

गिरिडीहः
गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के गलवांती गांव में दहेज के लिए पति समेत ससुराल वालों ने दो बच्चों की मां हत्या कर दिया। और हत्या के इस मामले को संदेहास्पद बनाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव को गांव से करीब दो किमी दूर फेंक दिया। लेकिन जब धनवार थाना पुलिस जांच में जुटी, और गहनता से जांच की। तो मामला पूरी तरह से हत्या का निकल कर सामने आया। क्योंकि मृतका के गले में उभरे हुए दाग साफ तौर पर दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार मृतका तब्बसूम खातून का शव गांव से करीब दो किमी दूर लावारिस अवस्था में खेत के बीच बने सिंचाई कूप में पड़ा मिला। तब्बसूम का शव मिला, तो पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान ग्रामीणों ने धनवार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दिया।

जानकारी मिलने के बाद तब्बसूम के पिता और कोडरमा के नवलशाही गांव निवासी मो. ताहिर भी बेटी के ससुराल पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से तब्बसूम का शव कूप से बाहर निकाला गया। बेटी का शव देखकर पिता का गला रुध आया। और मौके पर ही पिता ने धनवार पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति नईम अंसारी और उसके ससुर चसमली मियां समेत परिवार के सदस्यों ने मिलकर किया है। क्योंकि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जबकि शादी के दौरान कई समान दिया गया। इसके बाद भी कभी घर में बोरिंग कराने के लिए पैसे दिए गए थे। इसके बाद भी दहेज लोभियों का लोभ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। लिहाजा, उनकी बेटी को साजिश कर उसके दामाद और ससुराल वालों ने मारा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons