LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह में हुल दिवस पर झामुमो ने किया सिदु-कान्हु और चांद-भैरव को याद

गिरिडीहः
हुल दिवस के मौके पर गुरुवार को गिरिडीह में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले झामुमो कार्यालय में ही क्रांतिकारियों सिद्धु-कान्हु और चांद-भैरव को याद किया गया। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, रॉकी सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चारों के तस्वीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया। वहीं इसके बाद सदर प्रखंड के जसपुर के फूलों-झानो चाौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां झामुमो नेता प्रधान मुर्मु के नेत्तृव में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक सोनू और झामुमो अध्यक्ष ने चारों क्रांतिकारियों के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक सोनू ने कहा कि खून बहाकर चारों क्रांतिकारियों ने झारखंड के लिए संघर्ष किया। तो क्रांतिकारियों के बलिदान के सहारे झांरखंड भी बना। और अब उसी संघर्ष के बलबूते राज्य को प्रगति के रास्ते पर पहुंचाना है। आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और उन्नति वाला झारखंड सौंपना है। क्योंकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर झारखंड मिलने पर ही कुछ बेहतर हो सकता है। इस बीच कार्यक्रम में कौलेशवर सोरेन, प्रदोष कुमार, राकेश सिंह, सईद अख्तर, अनिल कंधवे, रॉकी सिंह, अशोक राम, जीतन मंराडी, नारायण दास, दिलीप रजक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons