LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

देवरी में अर्धविक्षिप्त महिला दिन भर रही चतरो बाजार में, शाम को कुंए में कूद कर दे दी जान

गिरिडीहः
गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में रविवार की शाम एक महिला ने कुंए में कूद कर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचे। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने महिला के शव को कुंए से निकाल चुके थे। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार कुंए में कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला की उम्र 36 साल के करीब बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला अर्धविक्षिप्त बताई जा रही थी। लेकिन घटना को लेकर दिलचस्प बात तो यह रहा कि महिला रविवार की सुबह से चतरो बाजार में भटकती नजर आ रही थी। बाजार में ही उसे स्थानीय लोगों के द्वारा इधर-उधर भटकते देखा जा रहा था। वहीं शाम छह बजे के करीब महिला चतरो बाजार के समीप दौड़ कर कुंए के नीचे बैठ गई। इस दौरान महिला काफी देर तक कुंए के नीचे बैठी रही। फिर अचानक महिला कुंए में कूद गई। महिला को कूदते देख स्थानीय लोग भी दौड़ कर कुंए के समीप पहुंचे। और उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। काफी प्रयास के बाद महिला को बाहर निकाला गया। लेकिन जब स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी देवरी थाना पुलिस को दिया गया। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रकिया में जुटे हुए थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons