LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जैन तीर्थ स्थली मधुबन के एक होटल में रसोईया की गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • रसोईया राजेश कुमार और आरोपी रमेश के बीच शाम को हुई थी नोक झोक

गिरिडीह। जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी सम्मेद शिखर मधुबन के कोंटिडेश होटल शिखर में गुरुवार की देर रात होटल के रसोईया राजेश कुमार की हत्या गला रेतकर कर दी गई। हत्या का आरोप होटल के एक अन्य कर्मी और उसके साथी रमेश कुमार पर लगा है। मधुबन थाना पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार मृतक यूपी का रहने वाला था, और 9 नवंबर को मधुबन के होटल में काम करने आया था। होटल में मृतक का साथी रमेश भी काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात मृतक और आरोपी अपने कुछ दोस्तांे के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, और मामला मारपीट में बदल गया। हालांकि कुछ और दोस्तों ने दोनो के बीच मध्यस्थता कराया, लेकिन मामला इतना बढ़ा की आरोपी ने मृतक का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons