हुट्टी बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ पूर्णगठन, दिनेश यादव बने अध्यक्ष
- बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का लिया गया निर्णय
गिरिडीह। दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा कमिटियों के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही पूजा के आयोजन को लेकर बैठक कर कमिटी का भी पूर्णगठन किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के हुट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला में हुट्टी बाजार दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूजा के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श करते हुए कमेटी का पूर्णगठन किया गया। इस दौरान सर्वसहमति से कमेटी के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष बिनोद केशरी व जीवन दास, सचिव नारायण दास, उपसचिव सत्यप्रकाश साहा व निशान्त गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्की साव, सह कोषाध्यक्ष रविन्द्र दास, लाइसेंसी दीपक कुमार साहा, संगठन मंत्री नीरज कुमार साहा बनाए गए। वहीं पुजारी के रूप में धर्मवीर दास का चयन किया गया।