LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

होली को भी गिरिडीह में किया शरारती तत्वों ने बदरंग, पचंबा और नगर थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर मारपीट

महादेव तालाब में दो समुदाय के बीच हुआ पथराव, तो पचंबा में भी होटल गार्डेन व्यू के मालिक के गाड़ी का शीशा तोड़ा

गिरिडीहः
भाईचारा और रंगो के त्योहार होली को बदरंग करने में कुछ लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ा। गिरिडीह के नगर व पचंबा थाना इलाके में त्योहार के दिन कई स्थानों पर हिंसक झड़प हुआ। नगर थाना क्षेत्र के शहर स्थित महादेव तालाब में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद त्योहार की शाम दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। हालांकि वक्त पर जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी पुलिस जवानों के साथ महादेव तालाब पहुंचे। और दोनों समुदाय के उपद्रवियों को खदेड़ कर वहां से भगाया। तो माहौल समान्य हो पाया। महादेव तालाब में बच्चों के बीच विवाद का कारण एक पक्ष के बच्चों द्वारा दुसरे पक्ष के बच्चों को गुलाल लगा देने की बात सामने आई है। गुलाल लगने के कारण बच्चें पहले आपस में झगड़े। इसके कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान पुलिस जवान घटनास्थल पहुंचे, तो माहौल को नियंत्रित किया। वहीं दुसरे दिन मंगलवार को ही महादेव तालाब में पुलिस जवानों को सारा दिन सुरक्षा के लिहाज से तैनात रखा गया।

इस बीच शहर के ही झिंझरी मुहल्ला के ट्रांसपोर्ट नगर में ही दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना पत्थरबाजी में बदल गया। इस दौरान मुहल्ले के ही भंगी समाज के युवाओं ने दूध विक्रेताओं के साथ मारपीट किया। तो दूध विक्रेताओं ने भी लाठी-डंडा निकाल कर भंगी समाज के युवकों की पीटाई कर दिया। देखते-देखते ही दोनों और से जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसी बीच कुछ शरारती लोगों ने दूध विक्रेताओं के घर तरफ रखे बिचाली के ढेर में आग लगा दिया। लेकिन माहौल और खराब होता, लेकिन वक्त पर नगर थाना पुलिस वहां पहुंच कर माहौल को नियंत्रित किया। और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।


इधर पचंबा थाना इलाके के लोहपीट्टी गांव में ही सोमवार को शराब के नशे में धुत दो युवक में आपस में भिड़ गए। इस दौरान पहले दोनों युवाओं के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई। लेकिन दोनों युवकों के रिश्तेदारों और दोस्तों को जानकारी मिली। तो फिर माहौल हिंसक हो गया। इस दौरान गांव में ही दोनों और से जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। जिसमें एक पक्ष से विनोद रजक, चंदन रजक, विक्की रजक, सुरेश रजक समेत अन्य शामिल है। वहीं दुसरे पक्ष में रोड़ेबाजी के कारण किशोर साव, सुशीला देवी, प्रीतम कुमार, राजकुमार साव समेत अन्य लोग जख्मी हो गए। हालांकि जानकारी मिलने के साथ पचंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। और दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
पचंबा थाना इलाके में ही शराब के नशे में धुत एक युवक ने शहर के होटल गार्डेन व्यू की संचालिका चंचल भदानी के गाड़ी में पत्थर से वार कर दिया। जिसे होटल संचालिका की गाड़ी का शीशा टूट गया। घटना के वक्त होटल मालिक चंचल भदानी अपनी गाड़ी में ही थी। लिहाजा, पत्थर लगने के बाद भी वह बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार होटल मालिक चंचल भदानी त्योहार को लेकर अपने मायके पचंबा स्थित पेठियाटांड जा रही थी। इसी दौरान पेठियाटांड के समीप शंभू राउत के घर के समीप कुछ युवक शराब के नशे में हल्ला कर रहे थे कि नशे में धुत एक युवक ने चंचल भदानी के गाड़ी पर पत्थर चला दिया। इस दौरान चंचल ने मामले की जानकारी अपने रिश्तेदार दीपक भदानी को दिया। जानकारी मिलते ही दीपक भदानी घटनास्थल पहुंचे। तो अचानक शराब के नशे में धुत युवकों ने पत्थर चलाना शुरु कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। और जांच किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons