गिरिडीह कांग्रेस के लोस समवंय समिति की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुआ चर्चा
गिरिडीहः
बुधवार को गिरिडीह लोकसभा के समवंय समिति की बैठक में कई प्रर्देश नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बैठक में समिति के संयोजक बृजनंदन सिंह, लोकसभा प्रभारी शाहाजादा अनवर और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत गिरिडीह अध्यक्ष धनजंय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया समेत कई नेता और गिरिडीह लोकसभा के अलग-अलग जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में संयोजक बृजनंदन सिंह ने मौके पर कहा कि लोकसभा के हर विस मके अर्न्तंगत बूथ कमेटीयों को मजबूत करना है। और वक्त-वक्त पर इसकी समीक्षा कर प्रर्देश नेत्तृव को जानकारी भी देना है। बृजनंदन सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले हर स्तर पर पार्टी को मजबूत कर लेना है। इस दौरान लोकसभा समवंय समिति के बैठक में गिरिडीह कमेटी के कई नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। समवंय समिति के बैठक में कई और मुद्दों पर चर्चा किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। वहीं बैठक में अजय सिन्हा मंटु, बोकारो अध्यक्ष उमेश गुप्ता, धनबाद अध्यक्ष संतोष सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, राजेश तूरी, महिला कमेटी की अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, नरेश वर्मा, एनएसयूआई के अभय और सेवा दल के अध्यक्ष सीताराम पासवान, अमित सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, अहमद रजा नूरी, विस प्रभारी विजय सिंह समेत गिरिडीह और बोकारो व धनबाद कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए।