LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह कांग्रेस ने शहर में निकाला भारत जोड़ो यात्रा, कई कांग्रेसी हुए शामिल

गिरिडीहः
कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को गिरिडीह में भी निकला। पार्टी के नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेत्तृव में कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा शहर के बरवाडीह से निकला। तो भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के अध्यक्ष नरेश वर्मा, प्रर्देश प्रतिनिधी सतीश केडिया, सयेश सिन्हा, बिलाल हाशमी, सरफराज अंसारी, वसीम अहमद, सुलेमान अख्तर समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा को लेकर प्रर्देश प्रतिनिधी सतीश केडिया ने कहा कि देश को आजाद कराने में सभी समुदाय ने भूमिका निभाया। और अब हालात ऐसे हो गए है कि समुदायों में खाई पैदा किया जा रहा है। कांग्रेस की भूमिका भी आजादी में रही। तो कांग्रेस का फर्ज है कि समाज के हर समुदाय को अपास में भाई-चारे के साथ रहना सीखाएं।

अमन और शांति कायम रखना ही कांग्रेस का दायित्व है। और इसी मकसद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा पर है। बरवाडीह से निकले भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में सद्दाम अंसारी, विक्की सिन्हा, गुलाम जौस, शाहिद जाफरी, रामानंद कुशवाहा, पप्पू वर्मा, महमूदअली खान लड्डु समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons