गिरिडीह कांग्रेस ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
गिरिडीहः
काला धन रुपांतरण योजना को लेकर गुरुवार को गिरिडीह कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के अध्यक्ष धनजंय सिंह के नेत्तृव में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रर्देश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, अजय सिन्हा मंटु, नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, सद्दाम, मोहम्मद अली खान, मदन लाल विश्वकर्मा, राजेश सिंह भी इस दौरान पुतला दहन में शामिल हुए। पार्टी कार्यालय से निकल कर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जुलूस शहर भ्रमण करते हुए टावर चाक पहुंचा। जहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
![](https://24jetnews.com/wp-content/uploads/2024/02/15-feb-pic-2-1024x473.jpg)
पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह ने कहा कि 2017 में चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रुप में पेश किया गया था। जबकि कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस विधेयक का विरोध किया था। क्योंकि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर संसद के बाहर और भीतर लड़ाई भी लड़ा। इसके बाद भी मोदी सरकार इस विधेयक को संसद में लेकर आई। और अब जब सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड पर रोक लगाया है तो कांग्रेस इस फैसले का स्वागत करती है। इधर पुतला दहन में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।