LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह नाई महासभा ने मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि

गिरिडीहः
कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के गिरिडीह इकाई ने सादगी के साथ मनाया। सदर प्रखंड के पपरवाटांड में कर्पूरी ठाकुर चाौक पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान के साथ महासभा के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, आप पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा और झामुमो नेता हरगौरी साव छक्कू समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर जननायक कर्पूरी ठाकुर का श्रद्धाजंलि दिया। वहीं मौके पर महासभा के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने कहा कि जननायक की जो संज्ञा कर्पूरी ठाकुर को मिल चुकी है। वो नाई समाज के लिए गर्व वाला है। क्योंकि दो बार सीएम रहते हुए भी कर्पूरी ठाकुर का अपना आवास पूरे भारत में नहीं है। गरीबों-शोषितों की आवाज को कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा से उठाया। इस दौरान पुण्यतिथि को लेकर आप नेता कृष्ण मुरारी ने कहा कि आने वाले समय में महासभा सरकार और प्रशासन से कर्पूूरी ठाकुर चाौक के सौंदर्यीकरण के साथ यहां पार्क निर्माण की मांग करेगी। जिसे आने वाली पीढ़ी को कर्पूरी ठाकुर के कार्य और त्याग की जानकारी मिल सकें। इस दौरान पुण्यतिथि कार्यक्रम में इलाके के समाजिक कार्यकर्ता शिवनाथ साव, महासभा के पदाधिकारी गणेश ठाकुर, रंजीत ठाकुर, अर्जुन शर्मा, प्रवीण शर्मा, दिलीप ठाकुर, हीरा देवी, मुकेश ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप ठाकुर, समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons