LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गायत्री परिवार ने किया विचार गोष्ठी सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

  • लोगों को वेद मंत्र गायत्री के जप एवं लेखन से होने वाले लाभ के बारे में दी गई जानकारी

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा शुक्रवार को माहुरी वैश्य महामंडल ग्राम पलौजिया में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन के पत्रिकाओं के सदस्यता अभियान सहित एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की शुरूआत मां मथुरासिनी एवं मां गायत्री की वंदना कर की गई। मौके पर माहुरी वैश्य महामंडल की धर्म संचार मंत्री सह गायत्री परिवार महिला मंडल की सक्रिय सदस्य पूनम गुप्ता के द्वारा उपस्थित लोगों को वेद मंत्र गायत्री के जप एवं लेखन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।

मौके पर बताया गया की हम सभी को अच्छी एवं प्रेरणापद पुस्तकों का अवश्य ही स्वाध्याय करना चाहिए। हम सभी को वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित शर्मा आचार्य लिखित अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना का सदस्य बनकर इसका लाभ अवश्य प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने गायत्री महामंत्र लेखन से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि मंत्र लेखन करने से छात्रों में एकाग्रता की वृद्धि होती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। कहा कि हम सभी को वैदिक ऋति से अपना जन्मदिन और विवाह दिन अवश्य मनाना चाहिए।

विचार गोष्ठी को सफल बनाने में प्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार सेठ, अशोक कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, दयानंद राम तरवे, संजय कुमार, चंदन माथुर सेठ, संजय राम, अर्जुन राम, जय प्रकाश राम ट्विंकल कुमार गुप्ता, पूनम गुप्ता, मोनिका देवी, आशा देवी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons