LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

पूर्व आईजी सह भाजपा नेता ने किया तिसरी के दुर्गा मंडपो में माता के दर्शन, लोगों को दी त्योहार की शुभकामना

तिसरीः
भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह कार्यकर्ताओ के साथ तिसरी दुर्गा मंडप पहुंच कर सुख शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा समिति के अध्यक्ष किशोरी साव को मंडप की आकर्षक सजावट को लेकर बधाई दिया। पूर्व आईजी सह भाजपा नेता ने कहा की दशहरा खुशहाली का पर्व है दुर्गा माता की कृपा तिसरी वासी सहित पूरे झारखंड के लोगो पर बना रहे। इसके पूर्व गांवा, गुमगी समेत कई दुर्गा मंडप से दर्शन कर तिसरी पहुंचे थे। वहीं चंदौरी बाजार के सार्वजनिक प्राचीन दुर्गा मंडप तुरिया टोला के अध्यक्ष राजकुमार दयाल ने कहा कई वर्षो से दुर्गा जी का प्रतिमा उठाया जा रहा है । इस साल सीसीटीवी कैमरा भी चारो तरफ लगाया गया है । यहां पर हर साल बड़ा धूम धाम से दुर्गा पूजा मनाया जाता है। मौके पर भाजपा नेता हरीश साह, सुनील साव कई कार्यकर्ता मोजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons