LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे अपने पैतृक गांव कोदईबांक, प्रेसवार्ता कर कहा

  • हेमंत सरकार सड़क बनाने के बजाय कर रही है बर्बाद
  • महाजनसंर्पक अभियान के बाद जुलाई में सड़क की मरम्मत व निर्माण को लेकर देंगे धरना

गिरिडीह। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी शुक्रवार को अपने कोदयबांक स्थित आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि झारखंड सरकार गांव की विकास की ओर ध्यान नही दे रही हैख् जिसके कारण लोग परेशान है। झारखंड के सचिव व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कई सड़कों की हालत की जानकारी दी है। इसके बाद भी इस सरकार में कोई सुनने को तैयार नही है। कहा कि भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान आगामी 30 जून को समाप्त होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में सड़क की मरम्मत व निर्माण को लेकर ग्रामिणों के साथ रांची में सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

कहा कि बेलवाना पत्थर खदान कोदईबांक मोड़ से मंसाडीह मुख्य सड़क के बीच स्थित होने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर व सड़क विहीन होते जा रही है। सड़क के किनारे पत्थर निकाली जा रही है। झारखंड सरकार सड़के नही बना रही और सड़क को बर्बाद कर रही है। खदान की एरिया की जांच उच्च अधिकारी से कराने की मांग करेंगे। क्योंकि उक्त सड़क 22 गांवों को जोड़ती है जिससे हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके बाद भी खदान संचालक सड़क को बर्बाद कर रहे है। कहा कि गांवा प्रखंड के पिहरा में पावर ग्रिड योजना वन विभाग के हस्तक्षेप के कारण अधर में अटका हुआ है जिसे शीघ्र ही चालू कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। मौके पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, रामचंद्र ठाकुर, सुनील यादव, गोपी रविदास, अनिल शर्मा, मदन यादव सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons