LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

माले के पूर्व विधायक ने भाजपा के जनाक्रोश रैली पर उठाये सवाल

  • कहा कि भाजपा सिर्फ जनता को बरगलाने का कर रही है काम

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सिंह मार्केट में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा दोहरी नीति की राजनीति कर सिर्फ आम जनों को बरगलाने का काम कर रही है। यहां की जनता 2024 के चुनाव के बाद से भाजपा को 15 साल तक सत्ता में आने के लिए सोचना पड़ेगा। कहा कि हेमंत सरकार को हटाने का जो सपना भाजपा देख रही है वह सिर्फ सपना ही बनकर रह जाएगा।

कहा कि पूरे झारखंड के आदिवासी, दलित, पिछड़ी जाति के लोग 90 प्रतिशत एकजुट हो गए है क्योंकि इनलोगांे के लिए हेमंत सरकार ऐतिहासिक काम किया है। चाहे पारा शिक्षकों के स्थाईकरण, वेतन में वृद्धि हो, आंगनबाड़ी सेविका हो या झारखंड में युवाओं को रोजगार देने की बात हो हेमंत सरकार बढ़ चढ़कर झारखंड कर्मचारियों या बेरोजगारों के लिए काम किया है।

कहा कि तिसरी गांधी मैदान में बाबूलाल मरांडी जन आक्रोश अभियान चला कर झारखंड की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। जो अपने पैतृक गांव कोदईबांक में दर्जनो साठ से अधिक उम्र के गरीब महिला, पुरुष वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास के लिये मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हो उन्हें लाभ नही दिला सके उन्हें हमलोगों ने धरना प्रदर्शन कर एक दिन में काम करवाया। कोदईबांक मोड़ से मनसाडीह गांव तक सड़क का दुर्दशा ठीक नही है वह झारखंड में रोजगार या विकास देने की बात करते है। बाबूलाल मरांडी दल बदलू नेता है जो जेवीएम से जीत कर भाजपा में शामिल हो गए अगर इनको धनवार विधानसभा की जनता पर भरोसा है तो भाजपा से इस्तीफा देकर फिर से चुनाव के लिए मैदान में उतरे तभी पता चलेगा।

कहा कि भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा जंगलों की हिफाजत के लिये जो कानून बनाये गए नियमो का संधोधित की गई उनको छेड़छाड़ कर आदिवासियों के हक ओर अधिकार का हनन की है उसके खिलाफ 15 नवम्बर को बैठक कर विरोध जतायेंगे। मौके पर माले नेता मंटू शर्मा, लालू राय, मुन्ना गुप्ता, छोटी यादव,मन्नू यादव,विजय यादव आदि माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons