भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
- झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे तारा बाबू मरांडी के बेटे ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन
गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पीरटांड़ प्रखंड में झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे तारा बाबू मरांडी के बेटे बबलू मरांडी अपने कई युवा समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, नुनुलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सिकंदर हेंब्रम ने भाजपा ज्वाइन करने वाले युवाओं को कमल दल का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।
जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि उस वक्त हालात ऐसे थे की गरीबों की पार्टी के रूप में झामुमो का उदय हुआ, और अब हालात ऐसे है की यही पार्टी एक परिवार और गरीब विरोधी दल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
जिला सम्मेलन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, नुनूलाल मरांडी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सिकंदर हेंब्रम समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं सम्मेलन में सुरेश सोरेन, अनिल सिंह, उमेश तुरी, दिनेश मुर्मू, नवीन सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, मनोज संघई, विनय सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।