LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

वन विभाग ने अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

गिरिडीह। गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गुरूवार की देर रात छापामारी अभियान चलाकर अवैध लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। बताया गया कि अवैध लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को सेवाटांड से तिसरी की ओर जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनील कुमार के निर्देश पर 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम ने देर रात छापामारी कर उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। तिसरी थाना प्रभारी पिकु प्रसाद, साधन कुमार की अगुवाई में सशस्त्र पुलिस बल व वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उक्त ट्रैक्टर को सिंघो में दबोच लिया। ट्रैक्टर को जब्त कर गावां वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में रखा गया है।

चालक व खलासी को भेजा गया जेल

बताया गया कि वन अपराध में शामिल अभियुक्त की छानबीन की जा रही है। वाहन चालक छोटी राय व खलासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि अवैध लकड़ियों का उपयोग होने वाले स्थान का भी पता लगाया जा राह है। इस छापेमारी अभियान में वन उप परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार, पविन्द्र गुप्ता, रविश कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, पवन कुमार विश्वकर्मा, प्रियेश कुमार विश्वकर्मा, पप्पू शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील हेंब्रम, अभिमित राज, पवन चैधरी, छोटू दास सहित अन्य शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons