LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

संविधान दिवस के मौके पर डीसी और एसपी ने कर्मियों को दिलाया संविधान का शपथ

  • बाबा भीमराव अंबेडकर को किया नमन, कहा कि गिरिडीह में संविधान की प्रति होना गर्व की बात

गिरिडीह। संविधान दिवस के मौके पर रविवार को गिरिडीह में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सबसे पहले समाहरणालय में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सारे कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेदकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

मौके पर उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि संविधान के प्रति का गिरिडीह में होना जिले के लिए शुभ संकेत है। इससे युवाओं की सोच पॉजिटिव बनी रहेगी और उन्हें इस बात का एहसास होगा कि उनके जिले में बाबा भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखी गई संविधान की प्रति है। कहा कि गिरिडीह जिला प्रशासन जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

इधर न्यू पुलिस लाइन में एसपी दीपक कुमार और प्रोबेशनल डीएसपी नीलम कुजूर ने पुलिस कर्मियों को देश के संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरिडीह पुलिस जनता के हर परेशानी को संविधान के दायरे में रख कर दूर करेंगी। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons