LatestNewsगिरिडीहझारखण्डस्पोर्ट्स

सद्भावना दिवारात्रि नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता फतहा टीम का कब्जा

  • रैईयोडीह को 2 गोल से पराजित कर फतहा बनी चौंपियन

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के सदाबहार खेल मैदान में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दुधनियाँ के तत्वावधान में शनिवार से आयोजित सद्भावना दिवारात्रि नॉकआउट फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। जन्नत स्पोर्टिंग टीम रैईयोडीह को सहारा क्लब फतहा ने दो गोल से पराजित कर चौंपियन बना। मुख्य अतिथि फ़तहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. इम्तियाज अंसारी, फतहा पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र रविदास, पोबी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो शाहिद अंसारी, खोरोडीह मुखिया विनोद पासवान, पोबी मुखिया नकुल कुमार पासवान, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पाण्डेय ने विजेता फतहा टीम को 25 हजार नगद राशि, जर्सी, व कप देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता रही रैईयोडीह को 20 हजार नगद राशि, कप, जर्सी तथा तीसरे स्थान पर रही मार्बल स्टार क्लब मंडरो व चौथे स्थान पर रही अंसारी टीम पदुमटोला को पांच-पांच हजार नगद राशि देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन में आयोजन समिति ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के अध्यक्ष मो जलील अंसारी, कादिर अंसारी, शब्बीर अंसारी, मो. इम्तियाज़, मो. खुर्शीद, उपाध्यक्ष मो. शाहिद, मो. अज़ीज, मो. कलीम, मो. नईमुद्दीन, सचिव मो. सग़ीर, मो. रफ़ीक, मो. मुशर्रफ़, मो. अल्लाउद्दीन, कोषाध्यक्ष मो. मुजाहिद, मो. सफीक, मो. रियाज़, मो. जब्बार अंसारी की अहम भूमिका रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons