LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

आल इंडिया कपड़ा बैंक के गिरिडीह कमेटी का हुआ गठन, पायल वर्मा बनी अध्यक्ष

गिरिडीहः
जरुरतमंदो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित आल इंडिया कपड़ा बैंक के गिरिडीह जिला कमेटी का गठन रविवार को हुआ। शहर के अरगाघाट स्थित श्रम कल्याण केन्द्र परिसर स्थित सामुदायिक भवन में जिला कमेटी गठित की गई। संस्था के संस्थापक अजय सिन्हा के साथ धनबाद के पदाधिकारी रविकांत सिन्हा के साथ संगीता श्रीवास्तव के मौजदूगी में कमेटी बनी। जिसमें पायल वर्मा अध्यक्ष तो ज्योति सिन्हा और अभय कुमार उपाध्यक्ष, सचिव संजय कुमार लाल, संजीव घोष कोषाध्यक्ष और सह सचिव कुणाल किशोर बनाएं गए। कमेटी गठित करने के साथ धनबाद के पदाधिकारियों ने मनोनित गिरिडीह कमेटी के सदस्यों से कमेटी के विस्तार करने का सुझाव दिया। मौके पर राजीव घोष, शाहिद समेत काफी कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons