LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

खिजुरी मुखिया के आवास पर गरीब व असहाय के बीच बंटा 800 कंबल व शॉल

  • ठंड को देखते हुए वर्ष 2015 से मुखिया बांट रहें है कंबल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत के मुखिया बड़का टुड्डू के आवास में लगभग 800 शॉल गरीब व असहाय महिला-पुरुष के बीच वितरण समाजसेवी बालकृष्ण टुड्डू के नेतृत्व में किया गया। वितरण में मुख्य रूप से वीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा और एसआई आमोद सिंह मौजूद थे। खिजुरी मुखिया बड़का टुड्डू ने कहा हर साल की भांति इस साल भी खिजुरी पंचायत के विभिन्न गांव से लगभग 800 शॉल का असहाय व गरीब महिलाओं और पुरुष के बीच वितरण की गई। ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सकें।

बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा खिजुरी मुखिया बड़का टुड्डू 2015 से लगातार हर साल गरीबों एवं असहाय लोगों को शॉल व कंबल वितरण करते आ रहे है। जिससे यहां के लोगांे को काफी राहत ठंड के दिनों में मिलती है। मौके पर बसंती टुड्डू, कपील यादव, नवीन टुड्डू आदि कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons