LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरजा घरों में क्रिसमस के मौके पर प्राथना सभा का आयोजन

शांतिपूर्ण तरीके से प्रभु यीशु के श्रद्धालु भक्तों द्वारा भजन

गिरिडीह। 25 दिसम्बर बड़ा दिन के शुभ अवसर पर शुकवार को तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत मनसाडीह पंचायत के तिलकी मारन, गिरजा घर, संतमेरिस पालमो गिरजाघर, गम्हरियाटांड संतमेरिस रोमन कैथलिक गिरजा घर और तिसरी चैक चर्च ऑफ नार्थ इंडिया गिरजा घरों की विशेष साज सज्जा करने के पश्चात शांतिपूर्ण तरीके से प्रभु यीशु के श्रद्धालु भक्तों द्वारा भजन, कीर्तन और बाइबल का पाठ किया गया। संतमेरिस उच्च बिद्यालय गम्हरियाटांड रोमन कैथलिक चर्च के पादरी मसी दास ने बाइबल का पथ कर प्रभु यीशु से संसार के हर जीवो के आत्म शांति की अपील किया। उन्होंने कहा प्रभु संसार के हर व्यक्ति आपके संतान है उन्हें हमेशा पाप क्रम करने से बचाये रखना।

लोग अपने को अपना समझे: पादरी

चर्च ऑफ नार्थ इंडिया तिसरी चैक चर्च के पादरी मनीष मण्डल ने बाइबल का पाठ करने के पश्चात सभी को आशिष देते हुए कहा प्रभु येशु संसार के हर व्यक्ति को सद्बुध्दि दे ताकि लोग अपने को अपना समझे। महिला भजन मंडली द्वारा भजन के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
मौके पर सोनू हेम्ब्रोम, मेरी किस्कू, निशांत टुडू, आनंद प्रकाश, धीरज मुर्मू, अमित मुर्मू, निकिता मुर्मू शामील थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons