LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गुरुकुल स्टडी संचालक सह गिरिडीह के पूर्व झामुमो नेता पर छेड़खानी का आरोप लगाकर छात्रा व परिजनों ने किया हंगामा

झामुमो ने आरोपी संचालक को पार्टी से किया बरर्खास्त

गिरिडीहः
शहर के कर्बला रोड में संचालित शिक्षण संस्थान गुरुकुल स्टडी के संचालक सह गिरिडीह के झामुमो नेता संजीव सिन्हा के घर रविवार को छात्रा व उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान ही छात्रा के भाई पर गुरुकुल स्टडी संचालक की पत्नी ने तमाचा भी जड़ दी। इसके बाद मामला और भड़क उठा। छात्रा व उसके परिजनों ने स्टडी संचालक के घर हंगामा किया। तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मुहल्ले के लोग भी आरोपी स्टडी संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। इसे पहले भी स्टडी संचालक संजीव सिन्हा ऐसी कई हरकत कर चुका है। फिलहाल यह बानगी है कि एक छात्रा ने कोंचिद संचालक द्वारा किए गए छेड़खानी का विरोध करने की हिम्मत दिखाई। इस बीच छेड़खानी की शिकार हुई छात्रा व उसके परिजनों के घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी स्टडी संचालक घर से ही फरार हो गया। क्योंकि छात्रा समेत परिजनों का गुस्सा सांतवे आसमान पर था। स्थिति यह थी कि अगर स्टडी संचालक उनके सामने रहता तो उसकी पीटाई तक हो जाती। इस बीच जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस गुरुकुल स्टडी संचालक सह झामुमो नेता के घर पहुंची। तो माहौल कुछ शांत हुआ। इस पूरे हंगामे का कारण रहा स्टडी संचालक सह झामुमो नेता संजीव सिन्हा द्वारा आॅनलाईन क्लाॅसेस के नाम पर छात्रा को घर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी करने का। हालांकि छात्रा के साथ स्टडी संचालक संजीव सिन्हा ने छेड़खानी किया या नही। यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हुआ। लेकिन स्टडी संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ही छात्रा के भाई समेत परिजनों ने उसके घर पर हंगामा किया। इधर संजीव सिन्हा पर लगे आरोपों और उसके घर पर हुए हंगामे के बाद गिरिडीह झामुमो कमेटी ने उसे तत्काल पार्टी से बरखास्त कर दिया। इसकी पुष्टि पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह ने भी किया।


जानकारी के अनुसार छात्रा शहर के न्यू बरगंडा की रहने वाली बताई जा रही है। और संजीव सिन्हा के गुरुकुल स्टडी सेंटर में पहले पढ़ाई करती थी। इसी बीच छात्रा ने कोंचिग संचालक से आॅनलाईन पढ़ाने की बात कही। तो कोंचिद संचालक ने छात्रा को पहले घर आ कर मिलने को कहा। कोंचिग संचालक के कहने पर ही छात्रा आरोपी संचालक के घर पहुंची। जहां उसके साथ छेड़खानी की घटना हुई। इसके बाद छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दिया। दुसरे दिन रविवार को परिजन व छात्रा उसके घर पहुंच कर हंगामा किया। इधर कोंचिग संचालक संजीव सिन्हा ने आरोपों से इंकार किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons