LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा का आयोजन

कोडरमा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल कोडरमा में रविवार को परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस 2021 का थीम आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेवारी है। आज की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना अति आवश्यक है। जनसंख्या नियंत्रण से ही समाज राज्य और राष्ट्र की प्रगति की जा सकती है। परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। कहा कि आज से परिवार नियोजन का कार्य शुरू किया गया है। इस दौरानप सिविल सर्जन ने खुद दस महिला नसबंदी किया।

परिवार नियोजन की अपील

आम लोगों से अपील करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि लोग जनसंख्या नियंत्रण करने में सहयोग करें तथा स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाकर परिवार नियोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम में उपाधीक्षक डॉ रंजन, डॉ अजय कुमार, डॉ शरद, डॉक्टर गुरमीत, एएनएम अनीता, लिपिक प्रमोद कुमार, रूपेश कुमार व सदर अस्पताल के कई डॉक्टर्स, पदाधिकारी एवम कर्मचारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons