गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व, लोगो ने दिया पशु की कुर्बानी, गरीबों के बीच किया वितरण
गिरिडीह
मुस्लिम समुदाय के कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा सोमवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया। पुलिस की सुरक्षा व्यस्था पुख्ता था। डीसी और एसपी के निर्देश पर जिले के एक एक अधिकारी चप्पे चप्पे पर मुस्तैद दिखे। वही पुलिस जवान भी इलाको में नजर रखे हुए थी। तो समुदाय के लोगो ने आपसी भाईचारे के साथ ईद उल अजहा का फेस्टिवल मनाया। तय वक्त पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के ईदगाह में ईद उल अजहा के नमाज को नमाजियों ने अता किया। बच्चो से लेकर युवा और वृद्ध तक ईदगाह पहुंचे और नमाज अता किया। नमाज अता करने के बाद गले मिलकर लोगो ने एक दूसरे को बधाई दिया। कमोबेश, महिलाएं घरों में नमाज अता की और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देती दिखी। इसके बाद समुदाय के लोगो ने अपने अपने घरों में पशुओं की कुर्बानी देकर पर्व के परंपरा को पूरा किया। वही कुर्बानी के व्यंजन को लोगो ने गरीबों के बीच भी वितरण किया। इस दौरान घरों में कुर्बानी के व्यंजन बनाए गए, और लोगो ने उसका लुत्फ़ भी उठाया।