LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बम्बे फैशन स्टोर के संचालक के घर में लगी आग, करीब 14 लाख का नुकसान

  • शादी के वक्त बहन की शादी में व्यस्त थे सभी, धर्मशाला से हो रही थी शादी
  • गृहस्वामी ने आसामाजिक तत्वों पर जताई आशंका

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड के आजाद नगर स्थित एक घर में आग लगने से करीब 14 लाख के कॉस्मेटिक समान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था अन्यथा किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य बेटी की शादी में व्यस्त थे।

शहर के मकतपुर में संचालित बांबे श्रृंगार दुकान संचालक निखिल गुप्ता के घर में आग लगा दी। निखिल गुप्ता का सारा परिवार बहन की शादी में शामिल होने के लिए कर्बला रोड स्थित रामायण उत्सव गए हुए थे। आग लगने की घटना रात करीब एक बजे की है। अचानक जब घर से आग की तेज लपेटे निकलने लगी तो मकान मालिक त्रिवेणी शर्मा ने फोन कर इसकी जानकारी निखिल गुप्ता को दी। जिसके बाद निखिल मौके पर पहुंचे तो देखा कि काफी तेजी से आग की लपेटे बाहर आ रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।

इस संबंध में निखिल गुप्ता ने बताया कि रात 12.30 बजे शादी हॉल से सामान लेने के लिए अपने घर आए हुए थे। उस समय तक सब कुछ ठीक था। लेकिन अचानक एक बजकर 15 मिनट में मकान मालिक त्रिवेणी शर्मा ने आग लगने की सूचना दी। बताया कि अगलगी की घटना में 15 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। जलने वाले सामानों में ज्वेलरी सेट, मेकअप किट, चूड़ी सहित ऋंगार सामान से संबंधित कई सामान शामिल है। बताया गया की समान का गोदाम घर में ही था, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि किसी शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons