LatestNewsकोडरमाझारखण्डपॉलिटिक्स

भाजपा के कोडरमा जिलाध्यक्ष ने गिनाई भाजपा के आठ वर्षों की उपलब्धियां

  • कहा मोदी के शासन काल में बढ़ा देशवासियों का आत्मविश्वास

कोडरमा। कोडरमा जिला भारतीय जनता पार्टी के झुमरीतिलैया स्थित सांसद कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 8 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा जारी है। उन्होंने कहा कि पहले देश में एक सामान्य सोच थी कि इस देश का कुछ भी नहीं हो सकता। अब आम जनमानस में यह धारणा बनी है कि मोदी है तो मुमकिन है। 8 साल की यह यात्रा देश की सोच को बदलने की यात्रा है। पहले सरकार जनता से कहती थी- हुआ तो हुआ। अब जनता कह रही है कि जो कभी नहीं हुआ वो मोदी के शासन काल में हुआ।

कहा कि 8 वर्षों की यह यात्रा जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के दंश से ग्रसित देश की राजनीति पर सर्व-स्पर्शी एवं सर्व-समावेशी विकासवाद की जीत की अविरल यात्रा है। यह गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज में हाशिये पर खड़े हर व्यक्ति के सशक्तिकरण एवं उनके जीवन में उत्थान लाने की यात्रा है।

इन आठ वर्षों में देश ने दिखाया है कि कठिन से कठिन चुनौतियों से पार पाते हुए भी सफलता के नए आयाम स्थापित किये जा सकते हैं। कहा कि ये आत्मनिर्भर भारत की यात्रा है, विश्वगुरु के पद पर भारत के प्रतिष्ठित करने का मार्ग बनाने की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है और भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ है। साथ ही जनता में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी है।

कहा कि जनता के लिए हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। किसानों और गरीबों की आय बढ़ी है। देश मुश्किलों से उबर कर जल्द खड़ा होना सीख गया है। झारखंड के परिपेक्ष में नितेश चंद्रवंशी ने कहा झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है स इसे राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है सलूट की यह सरकार झारखंड को खोखला कर रही है सआज पंचायत चुनाव काफी दबाव बनाने के बाद किया गया और भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में भाग लिए और अपनी जीत सुनिश्चित किए सजनता इस निकम्मी सरकार को अब बर्दाश्त करने वाली नहीं है ।कोडरमा जिला में इसका उदाहरण है की जिला परिषद के 12 स्थानों में से आज 8 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता अथवा भाजपा परिवार के सदस्य जीत कर आए हैं सउनकी पहचान सिर्फ और सिर्फ भाजपा से है स मुझे पूर्ण विश्वास है की जिला परिषद का अध्यक्ष भाजपा परिवार का ही बनेगा।

मौके पर जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनूप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, सोसल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरज प्रताप मेहता, झुमरीतिलैया नगर संयोजक राजेश सिन्हा, नगर महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, नगर उपाध्यक्ष इन्द्रदेव मोदी, नगरमंत्री अविनाश चन्द्रवंशी राजेश वर्मा, सुमित चन्द्रवंशी, सोनु चन्द्रवंशी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons