भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की हुई परिचयात्मक बैठक
युवा मोर्चा वह प्लेटफार्म है जहाँ कार्यकर्ताओं को सींचने का किया जाता है कार्य: जिलाध्यक्ष
कोडरमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की पहली परिचयात्मक जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को विधायक डाॅ नीरा यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। वहीं भाजयुमो प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में ईश्वर मोदी उपस्थित हुए। जिसके मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा कोडरमा जिला के जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभा की शुरुआत की। वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारीयों, जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं सभी मण्डल के मण्डल अध्यक्षों से रूबरु हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा वह प्लेटफार्म है जहाँ कार्यकर्ताओं को सींचने का कार्य किया जाता है। यह वह जगह है जहाँ से भाजपा में आने का सुनहरा अवसर प्रदान होता है। उदाहरण स्वरुप मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज चैहान, सांसद अनुराग ठाकुर, धमेन्द्र प्रधान, झारखण्ड से विंरची नारायण और तो और खुद भी मंै आप सबों के बीच में भाजपा जिला अध्यक्ष के रुप में खड़ा हूं।
बैठक में हुए शामिल
सभा का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चन्दन कुमार ने किया। वहीं भाजयुमो के कृष्ण कुमार पांडेय, मनोज कुमार यादव, सूरज प्रताप यादव, शंशाक सिंह विशाल सिंह दीपक राणा,नवीन मेहता विनय शाण्डिल्य, रितेश लोहानी, राजेश मेहता, राजा यादव मंतोष सोनी, पप्पू मंडल विक्की चन्द्रा, अविनाश गोयल, धीरज यादव, रामवचन यादव, पिन्टु सिंह, दशरथ यादव, सुभाष यादव रामपुकार भारती, अभिजित कुमार सुनील कुमार मेहता, टिंकु यादव, बिट्टु सिंह, रोहित जयसवाल, लक्ष्मण रजक, अमिताभ सिंह, विजय यादव, सुनिल सिंह, केदार यादव सैकड़ों युवा साथी उपस्थित हुए। वहीं मौके पर मौजूद भाजपा से विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, नागेन्द्र सिंह, प्रवीण पाण्डेय, आकाश वर्मा, पंकज सिंह भी उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो जिला महामंत्री सौरभ चन्द्रवंशी ने किया।