LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा की हुई बैठक

  • 5 जून को रांची में आयोजित विश्वास रैली में शामिल होने का लेकर की चर्चा

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के भाजपा नेता सोनू हेंब्रम के आवास में भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा की कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी 5 जून को रांची में आयोजित होने वाली भगवान बिरसा मुंडा की विश्वास रैली की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता झाखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अनुज सह भाजपा नेता नुनूलाल मरांडी ने की।

मौके पर भाजपा नेता मरांडी ने कहा पूरे झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिले के प्रखंडों से भारी संख्या में लोग पहुंच कर रैली को सफल बनाएंगे। रैली में शामिल होने को लेकर अनुसूचित जनजातीय मोर्चा की कार्यकर्ता काफी उत्सुक है। कहा कि रांची की रैली में अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के संबोधन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

बैठक में छोटन बासके, तिलका हंसदा, अनासियास हेंब्रम, जागेश्वर टुडू, गॉडविन मरांडी, सैमुएल मुर्मु, मोती मरांडी समेत कई लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons